गुरुवार, 1 सितंबर 2011

ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ

विश्व के कोने-कोने में बसे सम्पुर्ण मुसलमान भाईयों और बहनों को मेरे और मेरे साथियों की ओर से ईद की ढेर सारी शुभकामनाएँ। मैं यही कामना करता हूँ कि रमज़ान का महिना और ईद का महान पर्व जिसप्रकार पवित्रता और ख़ुशियों से लोगों को परिपूर्ण कर देता है, उसीप्रकार यह पर्व लोगों के जीवन में प्रेम, सद्भाव, शाँति, सफलता, समृद्धि एवं विश्वास और दया का भाव उत्पन्न करें। मैं ऊपर वाले से यही प्रार्थना करता हूँ  कि हे, पर्वरदिगार! सबको सद्बुद्धि दे और अपने संतानों पर सदा अपनी कृपा बनाए रखना।

ईद मुबारक!